युद्ध के दौरान हुए समझौते के तहत यूक्रेन से लेबनान जाने वाले अनाज की खेप अटकी.

युद्ध के दौरान हुए समझौते के तहत यूक्रेन से लेबनान जाने वाले अनाज की खेप अटकी.

बेरूत, 07 अगस्त । युद्ध के दौरान काला सागर में आवाजाही की छूट संबंधी समझौते के अंतर्गत यूक्रेन से रविवार को लेबनान पहुंचने वाली अनाज की खेप में देरी हो रही है। लेबनान के एक कैबिनेट मंत्री और यूक्रेन दूतावास ने यह जानकारी दी।

अनाज पहुंचने में देरी का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, जहाज यातायात और समुद्र में जहाजों के स्थानों की निगरानी करने वाली वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक’ ने खेप ले जा रहे जहाज को तुर्की के पास भूमध्य सागर में खड़ा दिखाया है।

लेबनान के परिवहन मंत्री अली हमी ने ट्वीट कर कहा कि लेबनान के त्रिपोली बंदरगाह पर पहुंचने वाले जहाज की स्थिति में बदलाव हो गया है।

हालांकि, उन्होंने जहाज के पहुंचने में देरी के कारण का कोई उल्लेख नहीं किया।

यह जहाज पिछले सोमवार को यूक्रेनी भुट्टे की खेप लेकर ओडेसा से रवाना हुआ था। इसके रविवार सुबह 10 बजे तक लेबनान पहुंचने की संभावना थी।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button