अफगानिस्तान में आज से खुलेंगे 150 विश्वविद्यालय, संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

अफगानिस्तान में आज से खुलेंगे 150 विश्वविद्यालय, संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वागत

काबुल, 02 फरवरी। छह महीने से अपने कॉलेजों-विश्वविद्यालयों से दूर अफगानिस्तान के छात्र-छात्राओं के लिए 2 फरवरी खुशी का संदेश लेकर आई है। अफगानिस्तान के 150 विश्वविद्यालय बुधवार यानी 2 फरवरी से पुन: खुल जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को खोले जाने की घोषणा का स्वागत किया है।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरे देश के 150 सार्वजनिक विश्वविद्यालय छह माह के लिए बंद कर दिए गए थे। इस कारण अफगानी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हुई है। अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय की घोषणा के अनुसार ये सभी 150 सार्वजनिक विश्वविद्यालय बुधवार (2 फरवरी) से पुन: खुलने जा रहे हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

तीन अक्टूबर की घटना का असर आगामी चुनाव में लखीमपुर खीरी में भाजपा पर पड़ सकता है: स्थानीय निवासी

अफगानिस्तान के गैर ऊष्णकटिबंधीय प्रांत के विश्वविद्यालयों में नया शैक्षिक सत्र मार्च में शुरू होगा। देश के अन्य प्रांतों में नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल में शुरू होगा। ऐसे में 2 फरवरी से विश्वविद्यालय खुल जाने से न सिर्फ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के मौके मिलेंगे, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन को अगले शैक्षिक सत्र की तैयारी का समय भी मिल जाएगा।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने ट्वीट कर अफगानिस्तान सरकार के इस कदम की सराहना की है। यूएनएएमए के ट्वीट में कहा गया है कि विश्वविद्यालय खोलने का फैसला अफगानिस्तान के लिए वास्तविक अर्थों में आवश्यक कदम की शुरुआत है। ट्वीट में लिखा है कि संयुक्त राष्ट्र 2 फरवरी से सभी छात्रों और छात्राओं के लिए सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को खोले जाने का स्वागत करता है। उम्मीद की गई है कि अफगानिस्तान के हर युवा को शिक्षा में समान अधिकार प्राप्त होंगे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

पडरौना के बजाय फाजिलनगर से चुनावी रण में उतरेंगे स्वामी प्रसाद

Related Articles

Back to top button