कांग्रेस ने उप्र में खुशी दुबे की मां की जगह अब बहन को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने उप्र में खुशी दुबे की मां की जगह अब बहन को उम्मीदवार बनाया

नई दिल्ली, 01 फरवरी। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को चार और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम नेहा तिवारी का है, जो बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद गिरफ्तार की गई खुशी दुबे की बहन हैं।

नेहा को कानपुर के कल्याणपुर से टिकट दिया गया है। इससे पहले खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची से कट जाने के कारण नेहा तिवारी को टिकट दिया गया।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि गायत्री तिवारी ने हाल में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें टिकट दिया गया था ताकि ‘खुशी दुबे को इंसाफ मिल सके।’’

सूत्रों ने यह भी कहा, ‘‘पार्टी चाहती थी कि गायत्री तिवारी ही चुनाव लड़ें, लेकिन मतदाता सूची से आखिर समय में उनका नाम काट दिया गया। इस कारण टिकट उनकी पुत्री को देना पड़ा।’’

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए ‘डिजिटल रुपया’ ला सकता है रिजर्व बैंक

खुशी दुबे के परिजन को टिकट दिए जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सूत्रों ने कहा, ‘‘बिकरू कांड से दो दिन पहले ही खुशी दुबे शादी करके ससुराल आई थी,लेकिन उसे भी जेल में डाल दिया गया। अगर घटना के दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी तो फिर वह पति द्वारा किए गए अपराध में कैसे शामिल हो सकती है? खुशी दुबे के साथ इंसाफ होना चाहिए।’’

यह कांग्रेस की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की छठी सूची है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 325 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जिनमें कुल 131 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की छठी सूची के मुताबिक, पीलीभीत से शकील अहमद नूरी, शाहाबाद से अजीमुशान और टिंडवारी से आदिशक्ति दीक्षित को उम्मीदवार बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को सबसे ज्यादा राशि आवंटित किए जाने की जरूरत है

Related Articles

Back to top button