सपा के घर में भाजपा की सेंधमारी, मुलायम के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल

सपा के घर में भाजपा की सेंधमारी, मुलायम के रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल

लखनऊ, 20 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने लगतार दूसरे दिन भी सपा में बड़ी सेंधमारी की है। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। उधर, लखनऊ में उनके साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

समाजवादी पार्टी के औरैया के बिधूना से 2012 में विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता के साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या, अयोध्या की लोक गायिका वंदना मिश्रा तथा कानपुर की गोविन्द नगर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला ने भी भाजपा की सदयस्ता ली है। ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई।

सपा के पूर्व विधायक व मुलायम परिवार के सदस्य प्रमोद गुप्ता ने इस मौके पर अखिलेश के ऊपर गंभीर आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को अखिलेश ने कैद कर लिया है। उनकी स्थिति अच्छी नहीं है। सपा में गुंडे और माफियाओं को शामिल किया जा रहा है।

प्रमोद गुप्ता बोले, अखिलेश यादव चाटुकारों से घिर गए हैं। मुलायम सिंह बुजुर्ग हो गए हैं। उनकी बात अब न अखिलेश सुनते हैं और न ही पार्टी में कोई सुनता है। अखिलेश ने मुलायम को बहुत रुलाया है। आज उनकी यह हालत अखिलेश की वजह से ही है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महिला से 41,590 रुपये ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

प्रमोद गुप्ता का दावा है कि सपा के 20 विधायक उनके साथ आने के लिए तैयार हैं, यदि भाजपा अनुमति दे तो अखिलेश की नाक के बाल कहे जाने वाले विधायक रघुराज शाक्य, शिवकुमार बेरिया से लेकर कई विधायक अगले दो घंटे में भाजपा में होंगे। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी।

भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने कहा कि मुझे कहा गया कि सरोजिनी नगर क्षेत्र में काम कीजिए, जबकि कांग्रेस नेता टिकट पहले ही किसी और को बेच चुके थे। मुझे लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान से जोड़ा। यह प्रियंका गांधी का खोखला नारा है, क्योंकि मेरी तो आवाज तक सुनी, जबकि मैं लड़ती रही। ऐसी विचारधारा के साथ मैं काम नहीं कर सकती, इसलिए भाजपा में आई हूं। भाजपा में मैंने टिकट की कोई शर्त नहीं रखी।

ज्ञात हो कि औरैया के बिधूना से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता उर्फ एलएस प्रमोद कुमार गुप्ता लम्बे समय से भाजपा में आने के प्रयास में थे। इनके साथ अन्य लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और अपर्णा यादव के मौसा भी हैं। प्रमोद कुमार गुप्ता सपा संरक्षक मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (अब साधना यादव) के बहनोई हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महिला से पुलिस इंसपेक्टर ने रिश्वत देने का सेक्स की रखी मांग

Related Articles

Back to top button