जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

जडेजा-अक्षर की जगह सुथार और दुबे की टेस्ट में एंट्री, फर्स्ट क्लास में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

मुंबई, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टेस्ट टीम में वापसी इस बार भी नहीं हो सकी। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह युवा खिलाड़ियों मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है।

BCCI की बड़ी प्लानिंग
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा है कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को मौका दिया गया है। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के पिछले एक दशक से नियमित सदस्य रहे हैं और बड़े मैच विनर रहे हैं। ऐसे में उनका टेस्ट में न होना चौंकाता है। पटेल भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाते हैं। दोनों की जगह मानव सुथार और हर्ष दुबे को मौका मिला है। दुबे वनडे टीम का भी हिस्सा हैं।

फर्स्ट क्लास में दोनों का रिकॉर्ड
मानव सुथार और हर्ष दुबे का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड बेहतरीन है, और इसी आधार पर दोनों को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है। 23 साल के मानव सुथार राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक 29 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 129 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान 6 बार एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। वहीं 48 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 1 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 945 रन बनाए हैं।

सुथार आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और 4 मैचों की 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट ले चुके हैं। बल्लेबाजी का मौका उन्हें न के बराबर मिला है। 23 साल के हर्ष दुबे विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 27 प्रथम श्रेणी मैचों में वह 133 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान 9 बार एक पारी में उन्होंने 5 विकेट लिए हैं। वहीं 44 पारियों में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,026 रन उन्होंने बनाए हैं।

दुबे का चयन वनडे टीम के लिए भी हुआ है। 30 लिस्ट ए मैचों में 31 विकेट लेने के अलावा, 17 पारियों में 296 रन उनके नाम दर्ज हैं। दुबई आईपीएल 2026 में, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 8 मैचों में 8 विकेट ले चुके हैं। सुथार और दुबे का टेस्ट टीम में चयन इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता इन दोनों को पटेल और जडेजा के विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button