मां की हंसी देखकर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मां की हंसी देखकर भावुक हुए आयुष्मान खुराना, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
मुंबई, 16 मई । बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित मूवी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म रोमांस, गलतफहमियों और हंसी मजाक से भरपूर है।
इस फिल्म के रिलीज होते ही एक्टर आयुष्मान खुराना का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। ये पोस्ट एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी मां को लेकर लिखा है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी मां को यह फिल्म काफी पसंद आई है। और फिल्म देखने के मां बहुत साल बाद खुलकर हंसी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ तस्वारें साझा करते हुए लिखा कि ‘मां ने आशीर्वाद दे दिया। कहती हैं कि तेरी फिल्म बहुत अच्छी है। कह रही थीं अगर पापा होते तो उन्हें भी बहुत अच्छा लगता। फिल्म देखने के बाद बहुत समय बाद दिल खोलकर हंसी। ‘पति पत्नी और वो दो।’
वहीं इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने पोस्ट को काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं आयुष्मान के दोस्तों और परिवार वालों ने भी कमेंट में जमकर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता रवि दुबे, नकुल मेहता नील नितिन मुकेश, अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ कई एक्टर-एक्ट्रेस ने काफी प्रतिक्रिया दी है।
फिल्म को मिल रही कई प्रतिक्रिया
फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। आयुष्मान खुराना के फैंस इस फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे है। बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना और बाकी कलाकारों की परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है। ये फिल्म उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के पृष्ठभूमि को दर्शाती है। जो हसी और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, रवि चोपड़ा हैं।
निर्देशक अजीज मुदस्सर के निर्देशन में बनी फिल्म पति पत्नी और वो दो में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, राकुल प्रीत के अलावा वामिका गब्बी भी अहम भूमिका में है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो की फ्रेंचाइजी की फिल्म है। ये फिल्म कानपुर के एक इंजीनियर चिंटू त्यागी के शादी के बाद के संबंध को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट