रुपया 17 पैसे टूटकर 93.07 प्रति डॉलर पर खुला
रुपया 17 पैसे टूटकर 93.07 प्रति डॉलर पर खुला
- रुपया पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले 92.90 पर बंद हुआ था

मुंबई, 07 अप्रैल रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.07 पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी, डॉलर की मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा दबाव में है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.05 प्रति डॉलर पर खुला। फिर लुढ़कर 93.07 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को 28 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.90 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.11 पर रहा।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट