स्टार प्लस ने नए शो ‘तुम देना साथ मेरा’ का किया एलान

स्टार प्लस ने नए शो ‘तुम देना साथ मेरा’ का किया एलान

मुंबई, 16 मार्च स्टार प्लस दर्शकों के लिए नया शो ‘तुम देना साथ मेरा’ लेकर आ रहा है । इस शो के जरिए फैंस के पसंदीदा कलाकार सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। अपराजिता और रक्षित के रूप में उनकी वापसी ने अभी से टेलीविजन दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।
हाल ही में सामने आए प्रोमो में उनकी पहली मुलाकात की एक झलक दिखाई गई है, जो एक गहरी कहानी की ओर इशारा करती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अपराजिता और रक्षित, जो एक-दूसरे के लिए अजनबी हैं, अचानक एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। जब रक्षित जमीन पर गिरता है, तो वह अपराजिता से सवाल करता है कि उसे इतनी जल्दी क्यों है। इस पर अपराजिता एक ऐसी बात कहती है जो दिल को छू जाती है, “कभी-कभी लोग इसलिए जल्दी में नहीं होते क्योंकि उन्हें कहीं पहुँचना होता है, बल्कि इसलिए होते हैं क्योंकि उन्हें कुछ पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होता है।”
यह दमदार पल इन दोनों किरदारों के सफर और उनकी किस्मत को लेकर उत्सुकता जगा देता है। भावनाओं की गहराई, दिलचस्प कहानी और टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी की वापसी के साथ, ‘तुम देना साथ मेरा’ एक ऐसी दिल छू लेने वाली कहानी लाने का वादा करता है जिसे दर्शक बड़े चाव से देखेंगे।
सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया का दोबारा साथ आना यकीनन इस शो की सबसे बड़ी खासियत है। फैंस पर्दे पर उनकी वही जादुई केमिस्ट्री फिर से देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। ‘तुम देना साथ मेरा’, जल्द हीं स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button