फोन में लगे-लगे कैसे खराब हो जाती है सिम? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें बचने के तरीके
फोन में लगे-लगे कैसे खराब हो जाती है सिम? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें बचने के तरीके

स्मार्टफोन के इस दौर में सिम कार्ड हमारा डिजिटल आधार है। लेकिन कई बार यूजर हैरान रह जाते हैं जब बिना किसी बाहरी चोट के सिम काम करना बंद कर देती है। इसके पीछे खराब होने की वजहें कुछ इस प्रकार हैं:
- नमी और लिक्विड प्रमुख वजह
जरूरी नहीं कि फोन पानी में गिरे तभी सिम खराब हो। अगर आप ज्यादा नमी वाले इलाके में रहते हैं या पसीने वाले हाथों से फोन इस्तेमाल करते हैं, तो फोन के भीतर पहुंची भाप सिम की गोल्ड प्लेटेड चिप पर ऑक्सीडेशन पैदा कर देती है। इससे सिम और फोन के बीच का संपर्क (इलेक्ट्रिकल कनेक्शन) टूट जाता है। - ओवरहीटिंग गंभीर समस्या
सिम कार्ड मुख्य रूप से प्लास्टिक और एक सूक्ष्म सिलिकॉन चिप से बना होता है। जब आप भारी गेमिंग करते हैं या धूप में फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो सिम ट्रे का तापमान बढ़ जाता है। यह अत्यधिक गर्मी सिम के आंतरिक सर्किट को स्थायी रूप से डैमेज कर सकती है। - वोल्टेज फ्लक्चुएशन और चार्जिंग
क्या आप जानते हैं कि खराब चार्जर भी सिम खराब कर सकता है? चार्जिंग के समय अगर बिजली का झटका लगता है, तो वह फोन के मदरबोर्ड से होता हुआ सिम ट्रे तक पहुंचता है, जिससे सिम की छोटी सी मेमोरी करप्ट हो सकती है। - पुरानी चिप और घिसावट
अगर आप 5-6 साल से एक ही सिम चला रहे हैं, तो उसके मेटल कॉन्टैक्ट्स घिस जाते हैं। फोन के वाइब्रेशन और हल्की हलचल से भी चिप पर रगड़ लगती है, जिससे एक समय बाद वह इनवैलिड सिम दिखाने लगती है।
कैसे पहचानें कि सिम खराब हो रही है?
अगर आपके फोन की स्क्रीन पर बार-बार नो सिम या सिम फेलर का मैसेज आ रहा है, तो मुमकिन है कि सिम कार्ड खराब हो रहा हो।
नेटवर्क सिग्नल का अचानक गायब होना और फिर वापस आना।
कॉल के दौरान आवाज कटना या बार-बार कॉल ड्रॉप होना।
सिम को दूसरे फोन में डालने पर भी नेटवर्क न आना।
सिम को सुरक्षित कैसे रखें?
सफाई: महीने में एक बार सिम निकालकर उसे मुलायम सूखे कपड़े या इरेजर से हल्के हाथ से साफ करें।
अच्छे चार्जर का उपयोग: हमेशा ओरिजिनल या ब्रांडेड चार्जर ही इस्तेमाल करें।
बार-बार न निकालें: सिम ट्रे को बार-बार खोलने से बचें ताकि फिजिकल डैमेज न हो।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट


