राज्यसभा ने पूर्व सदस्य शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी…

राज्यसभा ने पूर्व सदस्य शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी…

नई दिल्ली, 12 दिसंबर । राज्यसभा ने शुक्रवार को अपने पूर्व सदस्य शिवराज पाटिल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में आज सुबह निधन हो गया। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सदन को श्री पाटिल के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि श्री पाटिल ने वर्ष 2004 से 2020 तक इस सदन में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि श्री पाटिल ने अपने लंबे सार्वजनिक कैरियर में अनेक महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर काम किया। वह लोकसभा अध्यक्ष के साथ साथ देश के गृह मंत्री भी रहे। श्री पाटिल ने पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री पाटिल की लोकतांत्रिक मूल्यों में गहरी आस्था थी और उनके निधन से देश ने अनुभवी नेता और प्रशासक तथा योग्य सांसद खो दिया है। दिवंगत नेता के सम्मान में सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button