मध्यप्रदेश : शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, यादव ने बताया सफल..
मध्यप्रदेश : शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, यादव ने बताया सफल..

भोपाल, 06 दिसंबर। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की बाइट के प्रमुख बिन्दु-ने इस सत्र को अपने निर्धारित उद्देश्यों में सफल बताया है।
कल शाम सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद डॉ यादव ने संवाददाताओं से कहा कि सत्र में सभी विषयों पर स्वस्थ वातावरण में खुलकर चर्चा हुई। सत्र ने अपने निर्धारित उद्देश्यों की सफल प्राप्ति की।
उन्होंने कहा कि सत्र अवधि में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं। लगभग 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पारित हुआ। इसके साथ ही सत्र के दौरान भोपाल की बड़ी झील में शिकारे का लोकार्पण भी किया गया। नगर पालिका अधिनियम में संशोधन पारित हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्र के दौरान सरकार ने सभी सवालों के तर्कसंगत और तथ्यात्मक उत्तर दिए। सरकार सबके लिए कल्याणकारी योजनाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। सत्ता पक्ष की सकारात्मक भूमिका और विपक्ष की नकारात्मक भूमिका का भी जवाब दिया गया।
पांच दिवसीय सत्र की एक दिसंबर को शुरुआत हुई थी। इसमें चार बैठकें हुईं। कल शाम सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इस दौरान अनुपूरक बजट पारित कराया गया।
कांग्रेस ने सत्र की छोटी अवधि को लेकर लगातार सवाल उठाए। सत्र की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने दो बार सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन भी किया।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट



