करें विश्व के सबसे बड़े रेगिस्तान सहारा की सैर

करें विश्व के सबसे बड़े रेगिस्तान सहारा की सैर

दुनिया के सबसे बड़े मरुस्थल सहारा के जैसा दुनिया में दूसरा कोई मरुस्थल नहीं है। यह मरुस्थल इतना बड़ा है कि यह कई देशों जैसे कि मोरक्को, मॉरिटानिया, माली, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान एवं मिस्र देशों तक फैला हुआ है।

सहारा की यात्रा सबसे अलग और खास:- सहारा मरुस्थल की यात्रा के दौरान आपको यहां कई रोमांचकारी अनुभव प्राप्त होंगे। यहां आप कैंप फायर और ऊंट की सवारी का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आपको 4डब्लूडी एक्सपेडीशन की सहूलियत भी आसानी से मिल जाएगी।

जैसा अनुभव आपको सहारा की यात्रा करने पर मिलेगा शायद ऐसा कहीं और न मिले। आप जब यहां की यात्रा पर जायेंगे तो बहुत सारे नए अनुभव के साथ सहारा के कल्चर को जानेंगे। आपको सहारा से प्यार हो जाएगा जब आप यहां के छोटे-बड़े गांव देखेंगे। यहां का मौसम और रात को ठंडी रेत पर सोने का एहसास आप कभी भूल ही नहीं पाएंगे।

कब करें सहारा की सैर:- अक्टूबर से अप्रैल तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट है। मई की शुरुआत में भी यहां की सैर की जा सकती है। इस समय यहां दिन में इतनी गर्मी नहीं होती। जनवरी से मई तक यहा रेतीले तूफान आते हैं। इसलिए इन दिनों में खासतौर से यहां जाने से बचना चाहिए। अगर आप पहली बार यहां जा रहे हैं तो मोरक्को जैसा देश आपका स्वागत करने को तैयार है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button