पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में सुधार, अस्पताल में जारी है इलाज…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में सुधार, अस्पताल में जारी है इलाज…

चंडीगढ़, 07 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत में अब सुधार है, लेकिन वे अभी भी मोहाली के फोर्टिस हार्ट अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें शुक्रवार रात को इलेक्ट्रोलाइट्स डिसबैलेंस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके कारण उनका पल्स रेट 44 तक गिर गया था। शनिवार सुबह उनकी हालत में सुधार देखा गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत 3 सितंबर को पंजाब दौरे के दौरान अचानक बिगड़ गई थी। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में बताया था कि मुख्यमंत्री बिना कुछ खाए-पिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हुई। 4 सितंबर को उनका इलाज सीएम आवास पर ही किया गया और 5 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी रद्द कर दी गई।

शनिवार को दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अस्पताल जाकर भगवंत मान से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनकी सेहत की जानकारी ली।

पत्रकारों से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रोलाइट्स डिसबैलेंस की समस्या हुई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की हालत में सुधार है, लेकिन डॉक्टर ने अभी उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित नहीं किया है। उनके रूटीन टेस्ट किए जा रहे हैं। सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों के भीतर भगवंत मान पूरी तरह से स्वस्थ होकर पंजाब वासियों की सेवा में वापस लौट आएंगे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button