रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; तीन लोगों की मौत, 12 अन्य घायल..
रूस ने कीव में ड्रोन और मिसाइल से बड़ा हमला किया; तीन लोगों की मौत, 12 अन्य घायल..

कीव, रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। कीव के शहरी प्रशासन के प्रमुख तैमूर त्काचेंको ने बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। त्काचेंको ने बताया कि एक आवासीय इमारत पर सीधा हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘सबकुछ नष्ट हो गया है।’’


