ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती, मेडिकल जांच के बाद छुट्टी मिली….

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती, मेडिकल जांच के बाद छुट्टी मिली….

ब्रासीलिया, 18 अगस्त। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को ब्रासीलिया में मेडिकल जांच के लिए अस्थायी तौर पर नजरबंदी से बाहर आने की इजाजत मिली। एक न्यायाधीश ने उन्हें अस्पताल में छह से आठ घंटे बिताने की अनुमति दी। डीएफ स्टार अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बोल्सोनारो को बुखार, खांसी, एसिडिटी और हिचकी की समस्या के कारण भर्ती किया गया था। जांच में पता चला कि उन्हें हाल ही में दो बार फेफड़ों का इंफेक्शन हुआ था। इसके अलावा, उनके पेट और भोजन नली में भी सूजन की समस्या पाई गई। उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई और अब उनका इलाज दवाओं से चलेगा। बोल्सोनारो की सेहत पहले भी कई बार बिगड़ी है। 2018 के चुनाव प्रचार के दौरान उन पर चाकू से हमला हुआ था, जिसके बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ीं। हाल ही में अप्रैल 2024 में उनकी आंतों की सर्जरी हुई थी। राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा से 2022 का चुनाव हारने के बाद उन पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता में बने रहने की कोशिश की। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पांच न्यायाधीशों का एक पैनल 2 से 12 सितंबर के बीच उनके खिलाफ पांच मामलों में फैसला और सजा सुना सकता है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button