कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में यो यो हनी सिंह बिखेरेंगे जलवा, गायक ने खुद की पुष्टि….

कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में यो यो हनी सिंह बिखेरेंगे जलवा, गायक ने खुद की पुष्टि….

मुंबई, 21 जुलाई । म्यूजिक के दुनिया के मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह अपने गानों से दर्शकों को अक्सर दीवाना बना लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आय है, जिसमें हनी सिंह और कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा एक साथ दिख रहे हैं। वीडियो में गायक मस्तमौले अंदाज में नजर आ रहे हैं और एक सॉन्ग गुनगुनाते दिख रहे हैं। साथ ही सिंगर कपिल की आगामी फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं हनी सिंह ने क्या कहा।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनी सिंह और कपिल शर्मा को स्टेज पर एक साथ देखा जा सकता है। वीडियो में गायक हनी सिंह शायद कपिल की आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से जुड़ा गाना गाते दिख रहे हैं। गायक ने कहा, ‘किस किसको प्यार करूंं 2 में कपिल शर्मा और यो यो हनी सिंह कमिंग सून।’ साथ ही गायक ने पंजाबी में कहा कि अब पंजाबी आ गए हैं। हनी सिंह की इन बातों को सुन कपिल शर्मा बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि हनी सिंह कपिल का आगामी फिल्म में धमाकेदार सॉन्ग लेकर आ रहे हैं।

नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि हनी पाजी के फैन हैं वो। दूसरे यूजर ने कहा कि पंजाबी तो कबसे आए हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि 2025 का सबसे बड़ा कोलैबेरेशन। इसके अलाव एक अन्य यूजर ने लिखा कि सारी दुनिया कहती है यो यो हनी सिंह।

‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बारे में
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। कपिल शर्मा की यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

दीदारे ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button