मनोज तिवारी ने प्रदूषण और यमुना की सफाई पर केजरीवाल चुनौती दी
मनोज तिवारी ने प्रदूषण और यमुना की सफाई पर केजरीवाल चुनौती दी
नई दिल्ली, 20 नवंबर। सांसद मनोज तिवारी ने प्रदूषण और यमुना की सफाई पर केजरीवाल द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जनप्रतिनिधियों और मीडिया की उपस्थिति में श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी है उनका कहना है कि पिछले 7 सालों से झूठ पर झूठ बोलना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सालाना व्यवहार बन गया है उनके और उनके मंत्रियों के निरंतर दिए गए वह बयान चाहे वह विधानसभा के सदन में दिए गए हो कॉन्क्लेव में दिए गए हो या फिर मीडिया में वह दुनिया के सामने वायरल है कि यमुना को साफ करेंगे यमुना में लोगों के साथ नहायेंगे डुबकी लगाएंगे जिन्हें छुपाया नहीं जा सकता उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मीडिया मैनेजमेंट बंद करने की सलाह देते हुए आगाह किया कि दिल्ली के बच्चे बूढ़े युवा और महिलाएं अपनी सांस रोके खड़े हैं क्योंकि दिल्ली में हवा पानी और यमुना प्रदूषित
है अगर दिल्ली में यमुना स्वच्छ होती तो उसका प्रदूषण पर भी असर होता और आपको यह बार-बार झूठ भी न बोलना पड़ता मनोज तिवारी ने कहा कि बेहतर होता कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस वार्ता कर यह बताते कि उन्होंने दिल्ली के लिए आज तक किया क्या है केंद्र से मिले
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
डेढ़ किलो चरस जब्त, दो गिरफ्तार
बजट को कहां उपयोग किया कब किया पर्यावरण के नाम पर जो टैक्स वसूला गया उसका आपने क्या किया क्योंकि दिल्ली की जनता यह जानने की हकदार है दिल्ली के लोगों को बरगलाना दोषारोपण करना झूठ बोलना बंद करो उन्होंने चुनौती दी कि एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री होने का नैतिक कर्तव्य निर्वहन करते हुए आप 24 तारीख को दोपहर 1:00 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आइए और दिल्ली के साथ-साथ देश
और दुनिया को बताइए अगर आज दिल्ली के पास 11000 डीटीसी की बसें होती 5000 सीएनजी बसें होती 6000 इलेक्ट्रिक बसे होती तो दिल्ली के लोगों को इस तरह के जहरीले वातावरण का सामना नहीं करना पड़ता और भारत के सर्वोच्च न्यायालय को इस तरह आप को लताड़ना नहीं पड़ता और आपको भीगी बिल्ली की तरह दुम दबाकर अपने जिम्मेदारियों से भागना भी नहीं पड़ता अगर अरविंद केजरीवाल के अंदर सच का सामना करने की हिम्मत है तो 24 नवंबर को सेंट्रल पार्क में सांसदों विधायकों और मीडिया को बुलाकर यह बताने की हिम्मत दिखाएं कि प्रदूषण को कम करने और यमुना की सफाई के लिए उन्होंने कितने एसटीपी प्लांट लगाए कहां-कहां लगाए और अब तक क्या क्या प्रयास किए
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
डेढ़ किलो चरस जब्त, दो गिरफ्तार