अमेरिका में तूफान, बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 28…

अमेरिका में तूफान, बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 28…

वाशिंगटन, 16 मार्च। अमेरिका में हाल ही में आए तूफान और बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। यह जानकारी एबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दी। चैनल ने कहा कि इनमें से 15 मौतें बवंडर से संबंधित हैं।

अर्कांसस, इलिनोइस, इंडियाना, केंटकी, मिसिसिपी, मिसौरी और टेक्सास राज्यों में आए बवंडर और तूफान से लगभग 13 करोड़ लोगों को खतरा है। इसके अलावा, चरम मौसम की स्थिति के कारण पहले से ही जंगल में आग फैल रही है। अबतक इन क्षेत्रों में 100 से अधिक आग लगने की घटनाएं हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आवासीय इमारतों एवं संरचनाओं को नुकसान हुआ है, साथ ही विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है। 3,00,000 से अधिक उपभोक्ता बिना बिजली के रह रहे हैं।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button