भजनलाल ने होली पर राजस्थान में सुख-समृद्धि की कामना की…

भजनलाल ने होली पर राजस्थान में सुख-समृद्धि की कामना की…

जयपुर, 14 मार्च। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है।
श्री शर्मा गुरूवार को सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर देर रात परिवारजनों के साथ यहां श्री राज राजेश्वरी मंदिर प्रागंण में विधिवत् रूप से होली पूजन किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया।
इस दौरान राजस्थान पुलिस की चार आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button