होलिका दहन के अगले दिन लग रहा खग्रास चंद्र ग्रहण…
होलिका दहन के अगले दिन लग रहा खग्रास चंद्र ग्रहण…

नई दिल्ली, 11 मार्च। फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होलिका दहन के एक दिन बाद चंद्र ग्रहण लगाने वाला है। दरअसल 14 मार्च को भी पूर्णिमा रहेगी। इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन और चंद्र ग्रहण दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। दरअसल सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन 14 मार्च को होगा और तभी चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूर्य इस बार गुरु की राशि मीन में जा रहे हैं। इस राशि में मार्च में शनि भी आ जाएंगे।
बता दें कि यह चंद्रग्रहण खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण के सूतक काल पर विचार किया जाना बहुत जरूरी है। दरअसल चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा। बता दें कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। जो ग्रहण जिस देश में नहीं दिखता, तब उसका प्रभाव वहां नहीं माना जाता। इस प्रकार होली पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का कोई असर भारत में धार्मिक तौर पर नहीं होगा। हालांकि विभिन्न राशियों पर इसका असर हो सकता है।
होली कब है, होली का शुभ मुहूर्त
इस साल 13 मार्च को पूर्णिमा तिथि है, सुबह 10:36 बजे भद्रा काल शुरू हो जाएगा। इसी दिन होलिका का पूजन रात में होलिका दहन भद्रा के समाप्त होने के बाद 11.28 पर किया जाएगा। आपको बता दें कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10:36 बजे होगी। इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12:35 बजे होगा।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट