सोनू निगम के घर आए अरिजीत सिंह, 15 साल बाद हुई मुलाकात, सिंगर को गिफ्ट किया खास पौधा

सोनू निगम के घर आए अरिजीत सिंह, 15 साल बाद हुई मुलाकात, सिंगर को गिफ्ट किया खास पौधा

मुंबई, अरिजीत सिंह 15 साल बाद सोनू निगम के घर पहुंचे, जहां दोनों ने संगीत और पुरानी यादें साझा कीं। अरिजीत ने उन्हें खास पौधा गिफ्ट किया। सोनू ने उनकी संगीत यात्रा की तारीफ की।

मशहूर गायक सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो और कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने 15 साल बाद अपने घर आए गायक अरिजीत सिंह के साथ बिताए पल याद किए। इस मुलाकात को सोनू निगम ने बेहद खास बताया और अरिजीत की संगीत यात्रा पर गर्व जताया।

सोनू निगम ने बताया कि अरिजीत सिंह उनके घर आए और उन्होंने एक पौधा गिफ्ट किया, जिसे अब उनके घर के मंदिर में रखा गया है। यह पौधा उनके लिए केवल एक उपहार नहीं बल्कि उस मुलाकात की याद को हमेशा ताजा रखने वाला प्रतीक बन गया। सोनू ने लिखा कि मेरा प्यारा अरिजीत मेरे घर आया। इन सालों में उसकी इस यात्रा पर मुझे बहुत गर्व है। वह अच्छी तरह जानता है कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं।

संगीत और परिवार के साथ बिताए पल
मुलाकात के दौरान दोनों गायकों ने संगीत पर चर्चा की और कुछ छोटी परफॉर्मेंस भी हुईं। सोनू निगम के छोटे बेटे शाश्वत और परिवार के पालतू मैजिक भी इस खास मुलाकात में मौजूद थे। शाश्वत ने सीटी बजाकर ‘सूना सूना’ गाना गाया, जिसे देखकर सभी खुश हो गए। सोनू ने कहा कि यह वीडियो जल्द ही वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

अरिजीत की संगीत यात्रा पर गर्व
सोनू निगम ने अरिजीत की पेशेवर यात्रा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने संगीत में जो मुकाम हासिल किया, उस पर उन्हें बेहद गर्व है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर अपने फैंस को चौंकाया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि नए गाने लेने का निर्णय उन्होंने स्थगित कर दिया है, लेकिन पहले से पेंडिंग गाने रिलीज होते रहेंगे।

फैंस के लिए संदेश
अरिजीत सिंह ने अपने फैंस से अपील की कि वे इस बदलाव के बावजूद शांत रहें और उनका प्यार लगातार देते रहें। सोनू निगम ने भी यह याद दिलाया कि संगीत और दोस्ती के पल समय के साथ और भी खास हो जाते हैं। इस मुलाकात ने दोनों गायकों के बीच पुरानी यादों और संगीत के प्रति उनके जुनून को एक बार फिर उजागर किया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button