सिटी मजिस्ट्रेट का लिंजीगंज में छापा, 5.78 कुंतल थर्माकोल के बर्तन जब्त..
सिटी मजिस्ट्रेट का लिंजीगंज में छापा, 5.78 कुंतल थर्माकोल के बर्तन जब्त..

फर्रुखाबाद, 14 जून । नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने लिंजीगंज बाजार में मंगलवार को छापा मार कर 5.78 कुंतल प्लास्टिक पकड़ लिया। छापे की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
नगर मजिस्ट्रेट दोपहर बाद नगर पालिका के अधिषासी अधिकारी रवेद्र कुमार के साथ लिंजीगंज बाजार पहुंची। नगर मजिस्ट्रेट ने नारायन गुप्ता की गोदाम की व्यापक जांच पड़ताल की। गोदाम से 5.78 कुंटल थर्माकोल की थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच आदि सामग्री जब्त की गई। जब्त किया गया सामान ईओ को सौंपा गया, जिसको ट्रैक्टर ट्राली में भरकर नगर पालिका ले जाया गया। लिंजीगंज व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने नगर मजिस्ट्रेट से भेंटकर जानकारी ली।
बताते चलें कि, लिंजीगंज बाजार जिले का सबसे बड़ा बाजार है। इस बाजार में 5 साल पूर्व नकली घी बनाने का बहुत बड़ा कारोबार तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा था। यहां के व्यापारी कई बार पकड़े जा चुके हैं। प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद भी यहां यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा था।
सिटी मजिस्ट्रेट ने छापामार कर 5.78 कुंतल से अधिक प्लास्टिक के ग्लास व प्लेटें पकड़ कर नगर पालिका को सौंप दी। सीएम के छापा मारने से अन्य दुकानदार शटर बंद करके भाग गए। नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद यहां यह अवैध कारोबार किया जा रहा था। सीएम ने कहा कि बाजार में किसी तरह की प्रतिबंधित वस्तु बिकती मिली तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
दीदारे हिन्द की रिपोर्ट