साढ़े चार घंटे में आगरा-प्रयागराज का सफर..

साढ़े चार घंटे में आगरा-प्रयागराज का सफर..

आगरा, 12 दिसंबर । प्रयागराज में जनवरी में होने जा रहे माघ मेला में पहुंचना और भी आसान होने जा रहा है। संगम में स्नान के बाद देर रात तक आप आगरा भी लौट सकते हैं।

नए साल से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज जोन आगरा से प्रयागराज के लिए भगवा रंग की वंदे भारत का संचालन चालू होगा। 11 कोच की वंदे भारत साढ़े चार घंटे में आगरा से प्रयागराज पहुंचेंगी। इतने ही समय में वापसी भी होगी। यह ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर स्टेशनों में रुकेगी। आगरा रेल मंडल के लोको पायलट और गार्ड इसका संचालन करेंगे।

अप्रैल में शुरू हुआ था संचालन
आगरा रेल मंडल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल 2023 से शुरू हुआ था। आगरा से प्रयागराज के मध्य वंदे भारत के संचालन की मांग की जा रही है। 447 किमी की दूरी को तय करने में साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता है।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2024 में प्रयागराज में माघ मेला होगा जबकि वर्ष 2025 में कुंभ होगा। ऐसे में आगरा और इसके आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में यात्री पहुंचेंगे। इसी के चलते वंदे भारत के संचालन पर लगातार जोर दिया जा रहा है। पहले ट्रेन आठ कोच की थी जो अब बढ़कर 11 कोच की होगी। इसमें चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास होंगे।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button