समीर वानखेड़े के सदगुरु होटल एंड बार का लाइसेंस रद्द

समीर वानखेड़े के सदगुरु होटल एंड बार का लाइसेंस रद्द

मुंबई, 02 फरवरी। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नवी मुंबई में स्थित सदगुरु होटल एंड बार का लाइसेंस ठाणे जिलाधिकारी ने रद्द कर दिया है। समीर वानखेड़े इस समय खुफिया राजस्व निदेशालय में कार्यरत हैं। ठाणे जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने समीर वानखेड़े के वकील व ठाणे आबकारी अधीक्षक का पक्ष सुनने के बाद यह लाइसेंस रद्द किया है। समीर वानखेड़े को 27 अक्टूबर 1997 को नवी मुंबई में सदगुरु होटल एंड बार के नाम

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

तीन अक्टूबर की घटना का असर आगामी चुनाव में लखीमपुर खीरी में भाजपा पर पड़ सकता है: स्थानीय निवासी

पर वाइन, स्पिरिट और शराब बिक्री का लाइसेंस जारी किया गया था। यह लाइसेंस 21 वर्ष से अधिक उम्रवालों को ही जारी किया जाता है, लेकिन यह लाइसेंस जारी किये जाने के समय समीर वानखेड़े की उम्र 18 वर्ष से कम थी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता व अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के होटल सदगुरु होटल एंड बार को गलत तरीके से दिए गए लाइसेंस का मुद्दा उठाया था। इसके बाद इस मामले की शिकायत संंबंधित अधिकारियों से की थी। इस मामले की छानबीन के बाद लाइसेंस रद्द करने की यह कार्रवाई की गई है जिससे समीर वानखेड़े की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

‘रेलिया रे’ गीत को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Related Articles

Back to top button