सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में व्यस्त है वरुण धवन….
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में व्यस्त है वरुण धवन….

मुंबई, 08 मार्च । हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म के सेट से एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पैकअप के बाद का नजारा दिखाया। वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में वरुण अपनी कार की पिछली सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। वह पहले अपनी आंखों को हाथों से ढकते हैं, फिर हटाकर हल्की मुस्कान के साथ सिर हिलाते हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, पैकअप ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’। जानकारी के अनुसार, वह सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर घर लौट रहे थे। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ, अभिनव शर्मा, मनीष पॉल और मानिनी चड्ढा भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है।
वरुण धवन ने हाल ही में फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से लेकर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी तक, उन्होंने शशांक से बहुत कुछ सीखा है। इंस्टाग्राम पर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो मोंटाज में वरुण की 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के कुछ सीन दिखाए गए थे। गौरतलब है कि हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट