सदन में ज्यादा से ज्यादा कामकाज पूरा करने में सहयोग करें सदस्यः नायडू

सदन में ज्यादा से ज्यादा कामकाज पूरा करने में सहयोग करें सदस्यः नायडू

नई दिल्ली, 02 फरवरी। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद के बजट सत्र के पहले चरण में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सदस्यों को संबोधित करते हुए उनसे ज्यादा से ज्यादा विधायी कार्य करने में सहयोग की अपील की।

नायडू ने कहा कि पिछले बजट सत्र में सदन में 94 प्रतिशत कामकाज हुआ। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और आजादी के बाद चुनाव का 70वां वर्ष चल रहा है। नायडू ने कहा कि वर्ष 1951-52 के आम चुनाव की तुलना में वर्ष 2019 में मतदाताओं की लोकतंत्र में आस्था बढ़ी है। हालांकि, इस दौरान निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कामकाज में गिरावट की बात भी उन्होंने स्वीकार की।

बजट सत्र के महत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र में 93.50 प्रतिशत कामकाज हुआ था। आजादी के बाद हुए पहले आम चुनाव में 45 प्रतिशत मतदाताओं ने

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कर कटौती सीमा बढ़ाने से राज्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ सामाजिक सुरक्षा कवर मिलेगा: पीएफआरडीए

मताधिकार का प्रयोग किया था, जो वर्ष 2019 के आम चुनाव में 50 प्रतिशत बढ़कर 67 प्रतिशत हो गया। इससे स्पष्ट है कि लोकतंत्र के प्रति आम मतदाता का विश्वास बढ़ा है।

नायडू ने देश के पांच हजार सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मतदाताओं की तरह ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा काम करना चाहिए, जिससे आम जनता का संसदीय लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

सभापति ने पिछले मानसून सत्र में सदन में उत्पन्न गतिरोध की ओर इशारा करते हुए कहा कि पिछले सत्र में जो स्थिति थी, वह बहुत ही निराशाजनक थी और सदस्यों को इससे बचने का प्रयास करना चाहिए।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 350 वस्तुओं पर सीमा शुल्क छूट वापस ली गई

Related Articles

Back to top button