विभिन्न जगहों से 5 बदमाश गिरफ्तार

विभिन्न जगहों से 5 बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 07 फरवरी। विभिन्न जगहों से जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने हसीन पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने वाहन चोर सुरेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महिला ने चुराया नवजात, पुलिस ने पड़ताल शुरू की

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-वन पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 555 पव्वा शराब तथा 48 कैन वियर तथा 400 रूपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अतुल पुत्र सुरेंद्र निवासी सेक्टर-10 है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने कामिल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने भूरा यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

गुरमीत राम रहीम की फरलो पर एसजीपीसी को आपत्ति

Related Articles

Back to top button