रूस ने थल सेना के नए कमांडर-इन-चीफ की नियुक्ति की….

रूस ने थल सेना के नए कमांडर-इन-चीफ की नियुक्ति की….

माॅस्को, 23 मई। रूसी रक्षा मंत्री एंड्री रेमोविच बेलौसोव ने कर्नल जनरल एंड्री निकोलायेविच मोर्डविचव को थल सेना का कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया है। रूसी सैन्य समाचार पत्र रेड स्टार ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में श्री बेलौसोव ने जनरल मोर्डविचव को थल सेना कमान स्टाफ से मिलवाया और उन्हें ‘एक अनुभवी लड़ाकू अधिकारी बताया। जनरल मोर्डविचव ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान अपनी नेतृत्व क्षमता का पूरा प्रदर्शन किया है।
जनरल मोर्डविचव ने सेना के जनरल ओलेग साल्युकोव की जगह ली है, जिन्हें हाल ही में रूस की सुरक्षा परिषद का उप सचिव नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1976 में जन्मे जनरल मोर्डविचव ने नोवोसिबिर्स्क हायर मिलिट्री कमांड स्कूल और बाद में जनरल स्टाफ अकादमी से स्नातक किया। उनके करियर में सेंट्रल और सदर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट दोनों में प्रमुख नेतृत्व पद शामिल हैं। वर्ष 2023 में उन्हें सेंट्रल मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट का कमांडर नियुक्त किया गया था।
जनरल मोर्डविचव ने चल रहे सैन्य अभियान के दौरान मारियुपोल और बाद में डोनेट्स्क में अवदिवका पर कब्जा करने में रूसी सेना का नेतृत्व किया, जिसके लिए उन्हें रूसी संघ के हीरो का पुरस्कार से नवाजा गया।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button