रूस के ईरान को खुफिया जानकारी देने संबंधी खबरों को ट्रंप ने तवज्जो नहीं दी

रूस के ईरान को खुफिया जानकारी देने संबंधी खबरों को ट्रंप ने तवज्जो नहीं दी

पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य कर्मियों एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए ईरान के साथ रूस द्वारा सूचना साझा करने की खबरों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को तवज्जो नहीं दी।

अमेरिकी और इजराइल द्वारा ईरान पर युद्ध शुरू करने के एक दिन बाद कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए सेना के छह सैनिकों के राजकीय सम्मान से हुए अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सूचना साझा करने संबंधी इस तरह की खबरों को खारिज कर दिया।

ट्रंप ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य समाचार संस्थाओं की उन रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि रूस ने ईरान को खुफिया जानकारी साझा की जिसके कारण ईरान ने अमेरिकी लक्ष्यों को निशाना बनाया।

राष्ट्रपति इस तरह की खबरों को तूल नहीं देते हुए कहा कि अगर रूस इस तरह की जानकारी दे भी रहा है तो ईरान को इससे कुछ खास फायदा नहीं होगा।

ट्रंप ने मियामी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले हफ्ते ईरान के साथ जो हुआ है अगर आप उस पर नजर डालें तो उससे उन्हें ज्यादा मदद होती नहीं दिख रही।’’

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button