राष्ट्र निर्माण पार्टी विस चुनावों में खड़ा करेगी प्रत्याशी

राष्ट्र निर्माण पार्टी विस चुनावों में खड़ा करेगी प्रत्याशी

नोएडा, 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों के खिलाफ राष्ट्रª निर्माण पार्टी एक सशक्त विकल्प के रूप में भाग लेगी।

यह जानकारी सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आनंद कुमार ने दी। जिन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। सबकी उन्नति में अपनी उन्नति यह हमारे राजनैतिक दर्शन का आधार है। जबकि अधिकांश राजनेता व पार्टियां अपना या अपनों के विकास में लगे हुए हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कोविड मानदंडों का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस, भाजपा ने साजिश रचने का भी लगाया आरोप

संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा, न्याय तथा चिकित्सा हर व्यक्ति का अधिकार है। अतः 12वीं तक की शिक्षा, अति गंभीर रोगों को छोड़कर अन्य रोगों की चिकित्सा, कंपनी आदि के विवादों को छोड़कर न्याय व्यवस्था राज्य सरकार के व्यय पर उपलब्ध कराई जाएगी। प्राइवेट शिक्षा संस्थानों द्वारा अनावश्यक वसूली जा रही फीस, बिजली के बिलों में बेतहाशा वृद्धि, सरकारी कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाएगा। प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. कुमार राजेश, मनोज गुलाटी, सतपाल कालरा, दानवीर विद्यांलकर, वीरेन्द्र सूर्यवंशी, संजीव गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित रहे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

मोदी 11 नए मेडिकल कॉलेजों, शास्त्रीय तमिल संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे

Related Articles

Back to top button