राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…
रांची, । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज देश की स्वतंत्रता एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके साथ ही, उन्होंने समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
राज्यपाल ने कहा कि यह विशेष दिवस हमारे जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान, उनकी वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक है।