यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, साल के पहले दिन 81 संक्रमित मिले

यूपी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी, साल के पहले दिन गाजियाबाद में 81 संक्रमित मिले

गाजियाबाद, 01 जनवरी। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। नए साल के पहले ही दिन गाजियाबाद में 81 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस समय 192 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 5 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं जबकि अन्य का होम आसोलेशन में इलाज चल रहा है। शनिवार को 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक 237 मरीज मिल चुके हैं।

इससे पहले, शुक्रवार को बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 251 नए मरीज मिले थे, जबकि 29 ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

छह पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को 1,83,401 सैंपल की जांच की गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा 61 मामले गौतमबुद्धनगर में मिले हैं जबकि राजधानी लखनऊ में 49 व गाजियाबाद में 34 मामले सामने आए थे।

मेरठ में 11, मथुरा में 13, प्रयागराज में 11 केस मिले हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है। शुक्रवार को 13,37,059 डोज दी गई। प्रदेश में अब तक तक पहली डोज 12,75,35,733 तथा दूसरी डोज 7,26,36,735 लगाई गई हैं। उन्होंने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की अपील की है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

केवाईसी का झांसा देकर देकर रिटायर्ड विंग कमांडर से 1 लाख ठगे

Related Articles

Back to top button