यूनान को 75 करोड़ डॉलर की तोपखाना प्रणाली देगा इजरायल : रक्षा मंत्रालय
यूनान को 75 करोड़ डॉलर की तोपखाना प्रणाली देगा इजरायल : रक्षा मंत्रालय
तेल अवीव, 07 अप्रैल। इजरायल यूनान को लगभग 75 करोड़ डॉलर मूल्य की पीयूएलएस (प्रिसाइज एंड यूनिवर्सल लॉन्चिंग सिस्टम) रॉकेट आर्टिलरी प्रणालियां उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी इजरायल रक्षा मंत्रालय ने दी है।मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार यूनान की राजधानी एथेंस में रक्षा मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण रक्षा निर्यात समझौता संपन्न हुआ, जिसके तहत यूनान की सशस्त्र सेनाओं को पीयूएलएस प्रणाली की आपूर्ति की जाएगी। mसमाचार रिपोर्टों के अनुसार, यूनान इन प्रणालियों को तुर्की के साथ अपनी स्थलीय और समुद्री सीमा क्षेत्रों में तैनात कर सकता है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट