यह इराक के युद्ध जैसा नहीं है: पीट हेगसेथ
यह इराक के युद्ध जैसा नहीं है: पीट हेगसेथ

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध की तुलना इराक युद्ध से नहीं की जा सकती और अमेरिका उसी राष्ट्र-निर्माण (नेशन-बिल्डिंग) के दलदल में नहीं फंसेगा जिसमें वह दो दशक पहले फंस गया था।
श्री हेगसेथ ने कहा, “यह इराक नहीं है। मैं दोनों समय वहां मौजूद था। हमारी पीढ़ी बेहतर जानती है और राष्ट्रपति भी। उन्होंने पिछले 20 वर्षों के ‘राष्ट्र-निर्माण’ वाले युद्धों को मूर्खतापूर्ण बताया था तथा वह सही हैं।” उन्होंने कहा कि यह उसके बिल्कुल विपरीत है। यह अभियान एक स्पष्ट और निर्णायक मिशन है- मिसाइल खतरे को नष्ट करना, नौसेना को नष्ट करना और परमाणु हथियारों को खत्म करना।
रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान पर अमेरिकी हमलों का उद्देश्य ‘सत्ता परिवर्तन’ करना नहीं है, लेकिन शासन निश्चित रूप से बदल गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालांकि सत्ता परिवर्तन पर जोर दिया है। हमलों के बाद अपनी पहली टिप्पणी में, श्री ट्रंप ने सीधे ईरानी लोगों से बात की और कहा, “अमेरिका अत्यधिक ताकत के साथ आपका समर्थन कर रहा है। अब अपनी नियति पर नियंत्रण पाने और उस समृद्ध व गौरवशाली भविष्य को अपनाने का समय है जो आपकी पहुंच के करीब है।”
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट
