मानसून में घूमने के लिए बेस्ट ये 8 वॉटरफॉल्स!..

मानसून में घूमने के लिए बेस्ट ये 8 वॉटरफॉल्स!..

बारिश का मौसम और प्रकृति की सुंदरता। यूं तो हम घूमने का मजा किसी भी मौसम में ले सकते है। लेकिन बारिश के मौसम में ऐसी जगहों पर जाना और ऐसी जगहों का आनन्द लेने में एक अलग ही मजा है, जिनकी खूबसूरती इस मौसम में निकलकर बाहर आती हो। इस मौसम में कुदरती नजारे देखनें लायक होते है। इस खूबसूरत मौसम में घूमने का मन न करे ऐसा तो हो ही नही सकता वो भी बात अगर वाटरफॉल की हो रही हो। भारत में ऐसी कई जगह है जिनकी प्राकृतिक खूबसूरती सबको अपनी ओर आर्कषित करती है। भारत के कर्नाटक में कई ऐसे वॉटरफॉल है जिनकी कुदरती खूबसूरती मानसून में और भी बढ़ जाती है। आइए जानते है, इनके बारे में।

जोग वॉटरफॉल
यह झरना शरावती नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 830 फीट है। इसे दुनिया के सबसे अच्छे पर्यावरण स्थलों में से एक माना गया है।

शिवासमुद्रम वॉटरफॉल
यह झरना कावेरी नदी पर स्थित है। इसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में होता है।

कुंचिकल वॉटरफॉल
यह वाराही नदी पर स्थित है। इसकी ऊंचाई 455 मीटर है। यह भारत का सबसे ऊंचा झरना है।

हैबे वॉटरफॉल
यह जगह ट्रैकिंग के लिए बहुत मशहूर है। इसकी ऊंचाई 250 फीट है।

इरूप्पु फॉल
यह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी नागरहोल राजीव गांधी नेशनल पार्क के बहुत पास है।बरसात के मौसम में इसका नजारा बहुत खूबसूरत लगता है।

गोकक वॉटरफॉल
यह दक्षिण भारत का बहुत बड़ा वाटरफॉल है। इसकी ऊंचाई 54 मीटर है।

मागॉड फॉल
यह बेढती नदी से दो स्थानों पर एक साथ गिरता है। इसका नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते है।

अब्बे वॉटरफॉल
यह मदिकेरी के पास स्थित है। मॉनसून के दिनों में इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button