महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली आज जयपुर में, पार्टी अध्यक्ष होंगी शामिल

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली आज जयपुर में, पार्टी अध्यक्ष होंगी शामिल

जयपुर, 12 दिसंबर। कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में महारैली कर रही है,जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही है। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

रैली से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,”आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हुई, 560 दिनों में सबसे कम

मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।”

गहलोत ने कहा कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जायेगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है और पूरे देश में इस रैली से उठी जनजागरण की लौ, एक मशाल बनकर केन्द्र सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगी। महारैली के लिए कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामना दी

Related Articles

Back to top button