मणिपुर: काकचिंग जिले से उग्रवादी गिरफ्तार…

मणिपुर: काकचिंग जिले से उग्रवादी गिरफ्तार…

इंफाल, 16 मार्च । मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले से एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इस कैडर को शुक्रवार को काकचिंग जिले के लांगमेइदोंग मामांग लाइकाई से पकड़ा गया।

अधिकारियों ने कहा कि चुराचांदपुर जिले के डांपी रिज इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक अन्य अभियान में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया जिनमें एक राइफल, एक ‘सिंगल-बैरल’ बंदूक और दो आईईडी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में लूटे गए, छीने गए या अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए पहाड़ी और घाटी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।’’

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button