मंदिरों में सजावट के साथ नवरात्र की तैयारियां शुरू..

मंदिरों में सजावट के साथ नवरात्र की तैयारियां शुरू..

गाजियाबाद,। नवरात्र को लेकर घरों और मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को पहला नवरात्र हैं। खास बात यह है कि इस बार मां दुर्गा का आगमन नाव पर हो रहा है। नवरात्र को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है।

देवी मंदिर के महंत गिरीशानंद गिरि महाराज ने बताया कि नवरात्र 22 मार्च को शुरू हो रहे हैं, जो 30 मार्च तक रहेंगे। इस बार संपूर्ण 9 दिवसीय नवरात्र है। प्रतिपदा तिथि 21 मार्च रात 11 बजकर 4 मिनट पर लग जाएगी। इसलिए 22 मार्च को सूर्योदय के साथ नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होगी। नवरात्रि को लेकर इन मंदिरों में तैयारीनवरात्रि को लेकर गाजियाबाद के प्रमुख मंदिरों को रोशनी से सजाया जायेगा। गाजियाबाद के प्राचीन दिल्ली गेट देवी मंदिर, ठाकुरद्वारा, दूधेश्वरनाथ मंदिर, डासना स्थित देवी मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर, मोहननगर मंदिर, घंटाघर स्थित गुफा वाला मंदिर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया जायेगा। साथ ही मंदिर की साफ-सफाई के साथ मां की प्रतिमाओं को तैयार किया जा रहा है।

ज्योतिषाचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि नवरात्र पर चार ग्रहों का परिवर्तन हो रहा है। यह संयोग 110 वर्षों के बाद मिल रहा है। इस बार नव संवत्सर लग रहा है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पृथ्वी की रचना की थी, इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

भगवती आह्वान का शुभ मुहूर्त : 22 मार्च को प्रातः 6:04 बजे से 7:30 बजे तक मीन लग्न, उसके पश्चात 9:06 तक मिथुन लग्न और 11:00 बजे तक वृषभ लग्न है। तीनों लग्न मां भगवती के आह्वान व कलश स्थापना के लिए शुभ है। इसके बाद सिंह लग्न 15:34 बजे से 17:51 बजे तक रहेगा। यदि किसी कारणवश सुबह कलश स्थापना नहीं हो सकी तो इस समय में भी स्थापना कर सकते हैं।

दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button