बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद घेराव करने का किया प्रयास

बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद घेराव करने का किया प्रयास

नई दिल्ली, 01 दिसंबर। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने संसद घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते सभी कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक दिया गया।

युवा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ विरोध करने के दौरान हाथों में एक वल्र्ड कप जैसा पैम्पलेट भी लिया, जिसपर महंगाई वल्र्ड कप लिखा हुआ था। वहीं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मास्क पहने हुए थे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भी पहनी हुई थी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

टीवी अभिनेता की पत्नी 3.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, पिछले 7 सालों में पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि कर मोदी सरकार 22 लाख करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है, लेकिन इस दौरान आम आदमी के हाथ में सिवाय बेबसी और लाचारी के और कुछ नहीं आया है।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक, मोदी सरकार की लूटनीति ने देश की जनता को तोहफे में महंगाई दी है। मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ा कर जनता को लूट रही है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

टीवी अभिनेता की पत्नी 3.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button