पूर्व मंत्री देशमुख को गिरफ्तारी के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री देशमुख को गिरफ्तारी के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया

मुंबई, 02 नवंबर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चिकित्सकीय जांच के लिए मंगलवार को दक्षिण मुंबई स्थित सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देशमुख को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख से 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद सोमवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। धन शोधन का यह मामला महाराष्ट्र पुलिस प्रतिष्ठान में कथित वसूली गिरोह से जुड़ा है। अधिकारी ने बताया कि ईडी कार्यालय में रात बिताने के बाद देशमुख को सुबह करीब सवा 10 बजे अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button