पुलिस ने 10 दिनों में 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया

ओडिशा पुलिस ने 10 दिनों में 3488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर, 16 नवंबर। ओडिशा पुलिस ने एक विशेष अभियान में 10 दिनों में 3,488 भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने 5 नवंबर से 14 नवंबर के बीच एक विशेष वारंट अभियान चलाया जिस दौरान गैर-जमानती वारंटों की तामील की गई। इसमें सबसे अधिक 592 वारंट बालासोर जिले में, 551 गंजाम जिले में और 516 खुर्दा जिले में गिरफ्तार करके तामील किये गए।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

भारतीय प्रेस परिषद ने मनाया ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभय ने कहा कि प्रशस्तिपत्र जारी करके इन पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के प्रदर्शन की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि इस वारंट अभियान के दौरान 2,648 गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) का निस्तारण किया गया।

डीजीपी ने संवाददाताओं से कहा, ”ओडिशा पुलिस कानून की प्रक्रिया से बचने वाले सभी भगोड़ों को पकड़ने और उन्हें अदालत में पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

भारतीय प्रेस परिषद ने मनाया ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’

Related Articles

Back to top button