पुणे में झील में डूबने से चार किशोरों की मौत…

पुणे में झील में डूबने से चार किशोरों की मौत…

मुंबई, 01 जून। महाराष्ट्र में पुणे जिले के चाकन के पास एक झील में शनिवार को तैरते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गयी।
अधिकारियों ने आज इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कल शाम को चारों शव पझर झील से बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार कल तैरते समय लड़के झील की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए। जब वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने अधिकारियों को सूचित किया। पीड़ितों की पहचान ओमकार बाबासाहेब हांगे (13), श्लोक जगदीश मानकर (11), प्रसाद शंकर देशमुख (11) और नैतिक गोपाल मोरे (12) के रूप में हुई है। ये सभी मेदंकरवाड़ी के रहने वाले थे। वे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों से थे और रोजगार के लिए चाकन में आए हुए थे।
पुलिस के अनुसार, झील के किनारे लड़कों के कपड़े और जूते मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासी, चाकन पुलिस और ट्रेकिंग समूह बचाव प्रयासों में शामिल हुए और शाम तक चारों शव बाहर निकाल लिए गये।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button