नीतीश ने किंग महेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

नीतीश ने किंग महेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

पटना, 27 दिसंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राज्यसभा सदस्य महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और प्रसिद्ध उद्योगपति थे। वे सरल स्वभाव के काफी मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के भाई उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू तथा पुत्र राजीव शर्मा से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजन तथा प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि सांसद किंग महेंद्र का रविवार की देर रात नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनकी उम्र करीब 80 वर्ष थी।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

महात्मा गांधी की हत्या को सही ठहराने वाले हिंदू धर्मगुरु के खिलाफ एफआईआर

Related Articles

Back to top button