नशे के कारोबार से मुक्ति दिलायेगा भाजपा गठबंधन : प्रधानमंत्री

पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्ति दिलायेगा भाजपा गठबंधन : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 08 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग गठबंधन का लक्ष्य नवां पंजाब बनाना है और सरकार में आने के बाद राज्य से नशे की समस्या का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने पंजाब की महिलाओं को आश्वासन दिया कि सत्ता में आने पर राजग गठबंधन राज्य को सीमा पार से हो रहे नशे के कारोबार से मुक्त करेगा। अगर महिलाएं अपने परिवार के युवाओं को नशे से दूर रखना चाहती हैं तो उनकी पार्टी के गठबंधन को वोट करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने साथियों के साथ पंजाब के लिए विकास और विश्वास का नया और पुख्ता रोडमैप लेकर आई है। पंजाब के लिए एनडीए ने अपने 11 संकल्प सामने रखे हैं। ये 11 संकल्प हर उस पंजाबी के हैं, जो पंजाब और पंजाबियत की बात करते है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

विभिन्न जगहों से 5 बदमाश गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button