नवरत्न पांडेय, शिल्पी राज और शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ रिलीज
नवरत्न पांडेय, शिल्पी राज और शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ रिलीज

मुंबई, 16 मार्च। नवरत्न पांडेय, शिल्पी राज और शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ रिलीज हो गया है।
गायिका शिल्पी राज और अभिनेता-गायक नवरत्न पांडेय की आवाज में भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ दर्शकों के बीच आ गया है।इस गाने को जहाँ शिल्पी राज और नवरत्न पांडेय ने गाया है, वहीं नवरत्न पांडेय और शिल्पी राघवानी ने वीडियो में अभिनय का जलवा बिखेरा है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘केकर सटल बा टिकुलिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गौतम राय (काला नाग) ने इस गीत को लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। इस गाने के वीडियो निर्देशक रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिटर दीपक पंडित हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाना का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट