दुर्घटना: शाह ने मनोज सिन्हा से बात की
डोडा दुर्घटना: शाह ने मनोज सिन्हा से बात की
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है तथा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर इस संबंध में जानकारी ली है।
श्री शाह ने ट्वीट कर कहा, “ जम्मू कश्मीर के डोडा में हुई सड़क दुर्घटना से व्यथित हूँ। इसमें जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है, प्रशासन घायलों को हर सम्भव मदद व उपचार प्रदान कर रहा है। घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”
उल्लेखनीय है कि डोडा जिले में गुरुवार को एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से मृतकों की संख्या नौ हो गयी और अन्य 15 घायल हो गये।
लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट
यूपी में साठ लाख से अधिक ग्रामीणों का सहारा बने सहकारी बैंक