दिग्विजय ने किया कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध

दिग्विजय ने किया कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध

भोपाल, 03 नवंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी 31 मार्च तक चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है, ‘आइए कांग्रेस के साथ, महंगायी के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, देश में फैल रही नफरत व हिंसा के खिलाफ, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, 31 मार्च तक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में जुड़िए और कांग्रेस का सदस्य बनिए।’ प्रदेश कांग्रेस की ओर से हाल ही में पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

कोविड-19 : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास हैं टीके की 14.68 करोड़ खुराक

Related Articles

Back to top button