दक्षिणी पेरू में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत 37 घायल…

दक्षिणी पेरू में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत 37 घायल…

लीमा, 12 अगस्त। दक्षिणी पेरू में पुनो क्षेत्र के सैंडिया प्रांत में लगभग 200 मीटर गहरी खाई में वाहन गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस जूलियाका शहर से सैन पेड्रो डी पुतिना पुन्को जिले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बर रातइनामबारी नदी में गिर गयी। स्थानीय पुलिस ने वाहन में फंसे 37 यात्रियों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट

Related Articles

Back to top button