तिरंगा साइकिल यात्रा की सफलता के लिए भीष्म शर्मा का आह्वानघोंडा विधानसभा से आएंगे डेढ़ सौ साइकिल सवार…
तिरंगा साइकिल यात्रा की सफलता के लिए भीष्म शर्मा का आह्वान
घोंडा विधानसभा से आएंगे डेढ़ सौ साइकिल सवार…

नई दिल्ली, 11 अगस्त घोंडा से पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार बाबरपुर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आज़ादी पर्व के मौके पर आयोजित होने वाली तिरंगा साइकिल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया है।
भीष्म शर्मा ने कहा कि आज़ादी पर्व पर यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश देगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में नया जोश भी भरेगी। उन्होंने बताया कि अपने ब्लॉक की मासिक बैठक में भी उन्होंने यह घोषणा की थी कि वे स्वयं साइकिल चलाकर यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने दोहराया कि अकेले घोंडा विधानसभा से डेढ़ सौ से अधिक साइकिल सवार तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
पूर्व विधायक ने कहा, “दिल्ली की जनता पिछले लगभग 12 साल से बेहाल है। जलभराव, गंदगी और अव्यवस्था से आज़ादी सिर्फ कांग्रेस ही दिला सकती है। यही वजह है कि आज़ादी पर्व पर तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।”
भीष्म शर्मा ने बताया कि साइकिल यात्रा की सफलता के लिए वे दिन-रात जुटे हुए हैं और जिले के सभी कार्यकर्ताओं से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट