जंगली सूअर के हमले में महिला घायल

जंगली सूअर के हमले में महिला घायल

जौनपुर, 18 जनवरी। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में सोमवार की रात खेत में गई एक महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उसका इलाज चल रहा है।गांव निवासी उर्मिला 52 वर्ष पत्नी स्व.रामहरख राजभर घर के सामने खेत में आलू खोदने गई थी।

इस दौरान एक जंगली सूअर ने महिला पर अचानक हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के दौड़कर जंगली सूअर को भगाया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई।परिजनों ने गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराये। जंगली सूअरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िए ”दीदार ए हिन्द” की रिपोर्ट

केजरीवाल ने अवैध रेत खनन को लेकर चन्नी पर साधा निशाना

Related Articles

Back to top button